कथा दिनांक और समय
शनिवार, 14.11.2026 - सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक रविवार, 15.11-2026 से 22-11-2026 - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
कथा यात्रा
द्वारका, गुजरात
समय : सायं 04:00 बजे से 06:30 बजे तक
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
डाकोर, गुजरात
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
उज्जैन ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
नागपूर, महाराष्ट्र
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
चंपारण्य, रायपुर, छतीसगढ़
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
मायापुर, पश्चिम बंगाल
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
जगन्नाथ पुरी, ऑडिशा
समय : 10:00 AM to 01:30 PM
कथा भाषा और प्रसारण माध्यम
कथा का सीधा प्रसारण हिंदी भाषा में चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब चैनल और आस्था सैटेलाइट चैनल द्वारा किया जाएगा।
यातायात
कथा के निकटतम हवाई अड्डे के स्थान नीचे दिए गए हैं :-
| कथा दिनांक | कथा स्थान | हवाई अड्डा | दूरी |
|---|---|---|---|
| 14.11.26 | द्वारका, गुजरात | जामनगर | 95 कि.मी. |
| 15.11.26 | सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात | दीव | 55 कि.मी. |
| 16.11.26 | डाकोर, गुजरात | वडोदरा | 85 कि.मी. |
| 17.11.26 | उज्जैन ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश | इंदौर | 55 कि.मी. |
| 18.11.26 | नागपुर, महाराष्ट्र | नागपुर | 8 कि.मी. |
| 19.11.26 | चंपारण्य, रायपुर, छतीसगढ़ | रायपुर | 36 कि.मी. |
| 20.11.26 | मायापुर, पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 140 कि.मी. |
| 21.11.26 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 17 कि.मी. |
| 22.11.26 | जगन्नाथ पुरी, ऑडिशा | भुवनेश्वर | 60 कि.मी. |
कथा मार्ग मानचित्र और स्व भुगतान आधारित यात्रा सुविधा प्रदाता के संपर्क सूत्र
इस कथा यात्रा में 2 धाम, 2 ज्योतिर्लिंग व 5 अन्य स्थान सम्मिलित हैं।
स्व भुगतान के आधार पर श्रोताओं द्वारा निम्नलिखित ट्रैवेल एजेंटों से सीधे संपर्क किया जा सकता है
हरिद्वार / देहरादून / ऋषिकेश
कोणार्क ट्रेवल्स
मोबाइल नं.: 9627055555, 9837838008
वाराणसी
श्री रमेश भाई साहनी
मोबाइल नं.: 9839518977, 7267091895
रामेश्वरम / मदुरै
श्री अरविंद भाई
मोबाइल नं.: 7010299093
इंदौर
श्री हरीश भाई
मोबाइल नं.: 9826027246
स्व भुगतान के आधार पर ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए के लिए निम्नलिखित ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं: -
ब्लू चिप सर्विस, उदयपुर
मोबाइल नं.: 9414290020, 9829042241
स्व भुगतान के आधार पर इस कथा के लिए पूर्ण पैकेज यात्रा सेवा बुक करने के लिए यात्रा सेवा प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं:-
गरुड़ टूर एंड ट्रैवल, राजकोट
सुश्री गौरी मकवाना
मोबाइल नं.:7818064688, ई-मेल: travel.with.garudatravels@gmail.com
स्व भुगतान के आधार पर हेलिकॉप्टर यात्रा सेवा बुक करने के लिए इन सेवा प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं:-
एआईंएम इंफ्रा बिल्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
मोबाइल नं.:9817479928
नोट: हेलीकॉप्टर और चार्टर सेवाएँ यात्री अपने स्वयं के जोखिम और जिम्मेदारी पर बुक करें।
प्रभु प्रसाद
सभी श्रोताओं के लिए सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है । सभी से निवेदन है कि भोजन प्रसाद अवश्य ग्रहण करें ।
जलवायु
मौसम विभाग के पूर्वानुमानुसार कथा के अंतर्गत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है । श्रोताओं से अनुरोध है कि वे अपना स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त साधन तथा अपनी नियमित दवाएं अपने साथ रखें।
कथा की विस्तृत जानकारी
भारत स्वस्तिक यात्रा रामकथा में सम्मिलित होने के लिए दो विकल्प हैं:-
श्रोता स्वयं की सुविधाओं से यात्रा करना चाहते हैं और सभी व्यवस्थाएं स्वयं करना चाहते हैं।
श्रोता "स्व भुगतान" के आधार पर आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं:-
“परम अव्यवस्था का नाम ही परमात्मा है।”
कृपया ध्यान दें कि यह कथा चुनौतीपूर्ण और दुर्गम होने के कारण इस कथा में उपलब्ध सुविधाएं सामान्य कथाओं की तुलना में बुनियादी और सीमित होंगी।
इस कथा में केवल उन्हीं लोगों को भाग लेने की सलाह दी जाती है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, जिन्हें लंबी यात्राओं का अनुभव है, और जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सहज और सकारात्मक बने रह सकते हैं।
इस विकल्प को चुनने वाले श्रोताओं के लिए "स्व-भुगतान आधार" (अपने खर्च पर) पर एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जो इस विशेष ट्रेन से "सभी गंतव्यों" पर अपने खर्च पर कथा में शामिल होना चाहते हैं। बुकिंग कन्फर्म करने का पूर्ण अधिकार आयोजक के पास सुरक्षित है। नियम और शर्तें लागू।
- बुकिंग आईडी धारक पुष्टि करता है कि उसने इस यात्रा संबंधित सारे नियमों और शर्तों को पढ़ एवम समझ लिया है, और स्वेच्छा से सभी जोखिमों को स्वीकार किया है।
- एक कन्फर्म टिकट केवल एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए ही मान्य है, और अप्रतिदेय, अहस्तांतरणीय व गैर प्रतिदेय है।
- ट्रेन के समय का सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि किसी यात्री की ट्रेन छूट जाती है, तो उसे अगले गंतव्य तक पहुँचने के लिए अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
- कृपया ध्यान दें कि ट्रेन में केवल प्राथमिक उपचार (First Aid) की ही व्यवस्था है। ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी उपस्थितजनों से अनुरोध है कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थिति से बचा जा सके, क्योंकि मार्ग में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत सीमित हो सकती है।
- बुजुर्ग श्रोताओ से निवेदन है कि वे चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब और आस्था सैटेलाइट चैनल पर लाइव देखकर कथा का आनंद लें।
- रेलवे ट्रैक पर चलना पूर्णतः वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को तत्काल प्रभाव से ट्रेन से उतार दिया जाएगा और उन्हें पुनः ट्रेन में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस ट्रेन का पूरा विवरण इस प्रकार है:-
- यात्रा के दिनों में, ट्रेन प्रातः 3:00 बजे से 7:00 बजे के मध्य संबंधित गंतव्य स्टेशनों पर पहुँचेगी।
- यह ट्रेन 14.11.2026 को शाम 09:00 बजे द्वारका से प्रस्थान करेगी और यह कथा यात्रा 22.11.2026 को जगन्नाथ पुरी में कथा के साथ पूर्ण होगी। यद्यपि ट्रेन का आखिरी पड़ाव दिल्ली होगा। ट्रेन जगन्नाथ पुरी से 22.11.2026 को रात 10:00 बजे रवाना होगी और 24.11.2026 को जगन्नाथ पूरी-भुवनेश्वर-कटक-बिलासपुर-प्रयागराज-कानपुर-हरिद्वार-रुड़की-मुजहफ़रनगर-मेरठ-गाज़ियाबाद होते हुए सुबह 10 :00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
-
भारत स्वास्तिक यात्रा रामकथा भाग-1 के लिए रेल यात्रा का शुल्क (5 वर्ष से अधिक आयु के प्रति व्यक्ति) इस प्रकार होगा:-
- वातानुकूलित प्रथम श्रेणी - ₹ 1,25,000 प्रति व्यक्ति
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी - ₹ 1,00,000 प्रति व्यक्ति
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी - ₹ 75,000 प्रति व्यक्ति (नोट- आयु की गणना दिनांक 14.11.2026 के अनुसार मानी जाएगी)।
- इस राशि में निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं:-
- भारत गौरव विशेष ट्रेन द्वारा यात्रा, जिसमें यात्रियों की बुकिंग के आधार पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, या तृतीय श्रेणी में रेल यात्रा।
- रात्रि विश्राम: वातानुकूलित होटल में एक कमरे में दो यात्री के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
- नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा: यह सुविधा वातानुकूलित होटल में एक कमरे में दो यात्री के आधार पर केवल 2 से 3 घंटे के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। (नोट: सुदूर क्षेत्रों में जहाँ होटलों की उपलब्धता सीमित है, वहाँ 3 से 4 यात्रियों को एक कमरा साझा करना पड़ सकता है)।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन में शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा।
- गंतव्यों पर स्थानीय स्थानान्तरण सुविधा, रात्रि विश्राम अथवा नहाने और तैयार होने के लिए रेलवे स्टेशन से होटल, कथा पंडाल, भोजन तथा स्थानीय दर्शन के बाद वापस रेलवे स्टेशन ले जाने हेतु वातानुकूलित बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- यात्रियों के लिए यात्रा बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।
- यद्यपि यात्रियों के सामान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, परंतु हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया कोई भी कीमती सामान या आभूषण न लाएँ। कृपया अपने साथ कम से कम नकद (कैश) रखें और जहाँ तक संभव हो डिजिटल भुगतान (पेमेंट) का ही उपयोग करें। यदि आप कोई कीमती सामान साथ लाते हैं, तो कृपया ध्यान रखें कि उसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी। किसी भी प्रकार की हानि अथवा चोरी होने पर आयोजक/प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होंगे।
- सभी लागू “कर”।
- इस मूल्य में निम्नलिखित सेवाएं शामिल नहीं हैं:-
- स्मारक प्रवेश शुल्क।
- नौका विहार, खेल आदि।
- भोजन पूर्व निर्धारित है एवम मेन्यू का विकल्प उपलब्ध नहीं है ।
- प्रत्येक रूम सर्विस का शुल्क यात्रियों द्वारा सीधा सेवा प्रदाताओं को देय होगा।
- पर्यटन स्थलों का भ्रमण, प्रवेश और स्थानीय गाइड आदि का शुल्क।
- चालकों, वेटरों, गाइडों, प्रतिनिधियों आदि को सभी प्रकार का इनाम या उपहार।
- किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत खर्च, जैसे कि लॉन्ड्री (कपड़े धोने) का खर्च, तथा आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नियमित मेनू के अतिरिक्त लिया गया कोई भी भोजन एवं पेय पदार्थ।
- वो सभी जो ऊपर दिए गए समावेश में शामिल नहीं है।
- कोई भी श्रोता यदि अलग वाहन, अलग कमरे या किसी भी प्रकार की विशेष व्यवस्था चाहता है, तो यह व्यवस्था उसे स्वयं के स्तर पर करनी होगी जिसका शुल्क उन्हें स्वयं ही वहन करना होगा।
- इस ट्रेन की अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:-
- प्रत्येक यात्री कोच में निहत्थे सुरक्षा गार्ड।
- लिनन का प्रावधान।
- कोच की सफाई और सैनिटाइजेशन।
- इस विशेष ट्रेन द्वारा यात्रा हेतु हमारी वेबसाइट https://ramkatharegistration.in/ पर आपकी विस्तृत व पूर्ण जानकारी पंजीकृत करें। पंजीकरण होना यात्रा की गारंटी नहीं देता है।
-
यदि इस यात्रा हेतु आपका चयन होता है तो संतकृपा सनातन संस्थान ट्रस्ट के सत्यापित मोबाइल तथा ई-मेल से आपको बैंक विवरण तथा एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। इस बैंक खाते में यात्रा की राशि जमा करने के पश्चात भुगतान विवरण दिए गए लिंक के माध्यम से हमें प्रेषित करें।
- व्हाट्सएप: +15553022236
- ईमेल: ramkathareg@gmail.com
- आप द्वारा यात्रा की राशि जमा कराते समय बैंक के रिमार्क में संतकृपा सनातन संस्थान द्वारा प्रदत पंजीकरण नंबर अवश्य लिखें, इसके अभाव में टिकट की पुष्टि नहीं होगी।
- संतकृपा सनातन संस्थान द्वारा भेजे गए बैंक खाते में 100% अग्रिम राशि जमा होने के बाद ही ट्रेन टिकट तथा यात्रा की पुष्टि की जाएगी।
- जिन श्रोताओं का चयन नहीं हुआ है उनसे निवेदन है कि वो आयोजकों को बार बार फोन ना करें एवम चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब और आस्था सैटेलाइट चैनल पर लाइव देखकर कथा श्रवण करने की कृपा करें।
- जिन श्रोताओं का चयन नहीं हुआ है उनसे निवेदन है कि वो किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आवे और किसी के द्वारा भी यात्रा मे शामिल करवा दिए जाने के झुठे आश्वासन दिये जाने पर कहीं भी कोई भी राशि जमा न करवायें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- हम किसी भी प्रकार की टूर एवं ट्रैवल्स एजेंसी या टूर पैकेज संचालक का कार्य नहीं करते हैं। इस यात्रा में ट्रेन व्यवस्था केवल श्रद्धालुओं और यात्रियों के निवेदन एवं सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। यह व्यवस्था केवल इसी उद्देश्य से की गई है कि सभी यात्री सरलता और सुरक्षा के साथ कथा श्रवण कर सकें क्योंकि लंबी दूरी की सड़क मार्ग यात्रा कष्टदायक और जोखिम भरी हो सकती है।
- यह यात्रा पूर्णतया: गैर-व्यावसायिक है, इस यात्रा व्यवस्था का उद्देश्य लाभ (मुनाफा) कमाना नहीं है। यह व्यवस्था पूर्णतः सेवा और सहयोग भाव से किया गया प्रयास है।
- अपेक्षाएं एवं उत्तरदायित्व:यात्रियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस व्यवस्था को किसी व्यावसायिक (कमर्शियल) या विलासितापूर्ण (लग्जरी) सेवा के रूप में न देखें। यद्यपि आपकी यात्रा को सुखद बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, परंतु यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी अप्रत्याशित असुविधा के लिए आयोजक उत्तरदायी नहीं होंगे।
- यह टिकट पूरी तरह से अहस्तांतरणीय है। यदि कोई यात्री अपने नाम पर जारी किए गए टिकट पर किसी अन्य व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति देता है या अपनी सीट/बर्थ किसी और को हस्तांतरित करता है, तो वह टिकट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त, रेलवे के नियमों के अनुसार इस कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। सुरक्षा व्यवस्था एवं यात्रा नियमों के पालन की दृष्टि से ऐसा करना पूर्णतः अनुचित व गैर-कानूनी है। कृपया ऐसा कदापि न करें।
- प्रत्येक स्थान पर अपनी यात्रा के दौरान आपको अपना पूरा सामान ट्रेन में रखना होगा । केवल छोटे शोल्डर बैग ले जाएं जिसमें आपके दैनिक उपयोग का अत्यंत आवश्यक सामान जैसे जरूरी कपडे, चार्जर, पैसे, पर्स तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान ही शामिल हों।
- यात्रा के दौरान ट्रेन मे कपड़े धोने की सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण हमारा सुझाव है कि आप अपने साथ आवश्यकता अनुसार सूटकेस या ट्रैवल बैग लाएं, जिनमें पूरी यात्रा के लिए पर्याप्त कपड़े आ सकें और जिन्हें ट्रेन में ही रखा जा सके।
- किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हानि के लिए आयोजक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी या जवाबदेह नहीं होंगे। सभी यात्री पूर्णतः अपने स्वयं के जोखिम पर इस यात्रा में भाग ले रहे हैं।
- पैकेज में शामिल सुविधाएं और नियामक शर्तें बिना किसी पूर्व सूचना के परिवर्तन के अधीन हैं।
दिनवार-सूची
- जो चयनित श्रोता दिल्ली से ट्रेन में सवार होना चाहते हें वे दिनांक 12.11.2026 सुबह 10:00 बजे दिल्ली सफ़दर जंग (डी एस जे) रेल्वे स्टेशन स्थित रामकथा काउन्टर से अपनी बुकिंग के अनुसार अपना आइ डी कार्ड प्राप्त करके स्पेशल ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: दिल्ली सफ़दर जंग (डी एस जे) रेल्वे स्टेशन दोपहर 11:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: दोपहर 01:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- द्वारका (डीडब्ल्यूके) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- नाश्ता: ट्रेन में (जो श्रोता दिल्ली से स्पेशल ट्रेन में आ रहें हैं)।
- ट्रेन आगमन का स्टेशन व समय: द्वारका (डीडब्ल्यूके) रेल्वे स्टेशन सुबह 11:00 बजे।
- जो श्रोता दिल्ली से ट्रेन में सवार नहीं हुए हैं उनको अपनी व्ययस्था से दिनांक 13.11.2026 दोपहर तक द्वारका पहुँच कर अपनी बुकिंग के अनुसार कथा पंडाल स्थित रामकथा रजिस्ट्रैशन काउन्टर से अपने आइ डी कार्ड प्राप्त करने होंगे।
- दोपहर का भोजन: कथा स्थल।
- द्वारका स्थित होटल में चेक इन।
- रात का भोजन: कथा स्थल।
- रात्री विश्राम: द्वारका स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
- होटल से (सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे) नाश्ते के बाद चेक आउट।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- बस द्वारा होटल से सुबह 11:00 बजे द्वारका मंदिर दर्शन के लिए प्रस्थान।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: द्वारका (शाम 04:00 बजे से 7:00 बजे तक)।
- रात का भोजन: कथा पंडाल।
- बस द्वारा द्वारका (डीडब्ल्यूके) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान रात्री 9 बजे (दूरी 3 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: द्वारका (डीडब्ल्यूके) रेल्वे स्टेशन रात 09:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 10:00 बजे।
- रात्री विश्राम ट्रेन में।
- वेरावल (वीआरएल) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: वेरावल (वीआरएल) रेल्वे स्टेशन सुबह 06:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए प्रस्थान (दूरी 7 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु दोपहर 3 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद बस द्वारा शाम 05:00 बजे वेरावल (वीआरएल) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान (दूरी 7 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: वेरावल (वीआरएल) रेल्वे स्टेशन रात 07:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 08:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- आनंद (एएनएनडी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: आनंद (एएनएनडी) रेल्वे स्टेशन सुबह 06:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 08:30 बजे डाकोर के लिए प्रस्थान (दूरी 30 किमी 45 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: डाकोर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- डाकोर जी दर्शन हेतु दोपहर 3 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- डाकोर जी दर्शन के बाद बस द्वारा शाम 5 बजे गोधरा (जीडीएच) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान (दूरी 52 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: गोधरा (जीडीएच) रेल्वे स्टेशन रात 08:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 09:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- उज्जैन (यूजेएन) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: उज्जैन (यूजेएन) रेल्वे स्टेशन सुबह 04:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान (दूरी 1 किमी 10 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: उज्जैन (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- महाकाल मंदिर दर्शन हेतु दोपहर 03:00 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- महाकाल मंदिर दर्शन के बाद बस द्वारा शाम 06:00 बजे उज्जैन (यूजेएन) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: उज्जैन (यूजेएन) रेल्वे स्टेशन रात 06:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 07:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- नागपूर (एनजीपी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: नागपूर (एनजीपी) रेल्वे स्टेशन सुबह 06:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 07:30 बजे कथा पंडाल के लिए प्रस्थान (दूरी 60 किमी 1.5 घंटे की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: नागपूर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- बस द्वारा शाम 3:00 बजे नागपूर (एनजीपी) रेल्वे स्टेशन लिए प्रस्थान।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: नागपूर (एनजीपी) रेल्वे स्टेशन रात 05:00 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 05:30 बजे।
- रात्री भोजन ट्रेन में।
- रायपुर जंक्शन (आर) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: रायपुर जंक्शन (आर) रेल्वे स्टेशन रात 10:00 बजे।
- बस द्वारा रात 10 बजे रायपुर स्थित होटल के लिए प्रस्थान।
- रात्री विश्राम: रायपुर स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
- सुबह 08:00 बजे नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 08:00 बजे चंपारण के लिए प्रस्थान (दूरी 50 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: चंपारण (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- बस द्वारा चंपारण से रायपुर जंक्शन (आर) रेल्वे स्टेशन लिए प्रस्थान दोपहर 02:00 बजे (दूरी 50 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: रायपुर जंक्शन (आर) रेल्वे स्टेशन दोपहर 03:00 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 04:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- नाबाद्वीप धाम (एनडीएई) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: नाबाद्वीप धाम (एनडीएई) रेल्वे स्टेशन सुबह 08:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे मायापुर के लिए प्रस्थान (दूरी 30 किमी 40 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: मायापुर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- चैतन्य महाप्रभु जन्म स्थली दर्शन हेतु दोपहर 03:00 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- चैतन्य महाप्रभु जन्म स्थली दर्शन पश्चात बस द्वारा शाम 05:00 बजे नाबाद्वीप धाम (एनडीएई) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: नाबाद्वीप धाम (एनडीएई) रेल्वे स्टेशन शाम 06:00 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 06:30 बजे।
- संतरागाछी (एसआरसी) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: संतरागाछी (एसआरसी) रेल्वे स्टेशन रात 10:00 बजे।
- बस द्वारा रात 10:00 बजे संतरागाछी स्थित होटल के लिए प्रस्थान एवं चेक इन।
- रात्री भोजन होटल में।
- रात्री विश्राम: संतरागाछी स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
- सुबह 08:00 बजे नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 08:00 बजे कोलकाता के लिए प्रस्थान (दूरी 30 किमी 30 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: कोलकाता (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- काली माता मंदिर दर्शन हेतु दोपहर 03:00 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- काली माता मंदिर दर्शन पश्चात बस द्वारा शाम 06:00 बजे संतरागाछी (एसआरसी) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: संतरागाछी (एसआरसी) रेल्वे स्टेशन शाम 07:30 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 08:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- मालतीपतपुर (एमएलटी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: मालतीपतपुर (एमएलटी) रेल्वे स्टेशन सुबह 06:00 बजे।
- नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
- बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान (दूरी 9 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
- नाश्ता: कथा पंडाल।
- कथा का स्थान व समय: जगन्नाथ पुरी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक)।
- दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
- जगन्नाथ पुरी मंदिर दर्शन हेतु दोपहर 03:00 बजे बस द्वारा प्रस्थान।
- जगन्नाथ पुरी मंदिर दर्शन पश्चात बस द्वारा शाम 07:00 बजे मालतीपतपुर (एमएलटी) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
- ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: मालतीपतपुर (एमएलटी) रेल्वे स्टेशन रात 08:00 बजे।
- ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 10:00 बजे।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- दिल्ली सफ़दर जंग (डीएसजे) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- नाश्ता: ट्रेन में।
- दोपहर का भोजन: ट्रेन में।
- रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
- दिल्ली सफ़दर जंग (डीएसजे) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
- ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: दिल्ली सफ़दर जंग (डीएसजे) रेल्वे स्टेशन सुबह 10:00 बजे।
- नाश्ता: ट्रेन में।
- यात्रा विराम।