कथा दिनांक और समय

शनिवार, 10-10-2026 - सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक
रविवार, 11-10-2026 से 20-10-2026 - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
शुक्रवार, 23-10-2026 - सुबह 09:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक

कथा यात्रा

10-10-2026
दिवस-01

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

समय : सायं 04:00 बजे से 7:00 बजे तक

11-10-2026
दिवस-02

कालड़ी, केरल

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

12-10-2026
दिवस-03

शृंगेरी, कर्नाटक

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

13-10-2026
दिवस-04

हम्पी, कर्नाटक

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

14-10-2026
दिवस-05

तुलजापुर, महाराष्ट्र

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

15-10-2026
दिवस-06

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

16-10-2026
दिवस-07

झांसी, मध्य प्रदेश

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

17-10-2026
दिवस-08

मथुरा, उत्तर प्रदेश

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

18-10-2026
दिवस-09

कुरुक्षेत्र, हरियाणा

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

19-10-2026
दिवस-10

अटारी वाघा बॉर्डर, अमृतसर, पंजाब

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

20-10-2026
दिवस-11

श्री रघुनाथ मंदिर, जम्मू

समय : 10:00 AM to 01:30 PM

21-10-2026
दिवस-12

ऋषिकेश,सोन प्रयाग, उत्तराखंड

रात्री विश्राम

22-10-2026
दिवस-13

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तराखंड

रात्री विश्राम

23-10-2026
दिवस-14

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तराखंड

समय : 09:00 AM to 11:00 PM

24-10-2026
दिवस-15

ऋषिकेश, उत्तराखंड

ट्रेन बोर्डिंग समय : 7:00 PM

25-10-2026
दिवस-16

ट्रेन की वापसी नई दिल्ली

समय : 04:00 AM

कथा भाषा और प्रसारण माध्यम

कथा का सीधा प्रसारण हिंदी भाषा में चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब चैनल और आस्था सैटेलाइट चैनल द्वारा किया जाएगा।

यातायात

कथा के निकटतम हवाई अड्डे के स्थान नीचे दिए गए हैं :-

कथा दिनांक कथा स्थान हवाई अड्डा दूरी
10.10.26 कन्याकुमारी, तमिलनाडु त्रिवेनद्रम 90 कि.मी.
11.10.26 कालड़ी, केरेला कालीकट 36 कि.मी.
12.10.26 शृंगेरी,कर्नाटक मंगलोर 105 कि.मी.
13.10.26 हम्पी,कर्नाटक हुबली 145 कि.मी.
14.10.26 तुलजापुर, महाराष्ट्र सोलापूर 50 कि.मी.
15.10.26 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश इंदौर 85 कि.मी.
16.10.26 झांसी, मध्य प्रदेश ग्वालिअर 100 कि.मी.
17.10.26 मथुरा, उत्तर प्रदेश आगरा 60 कि.मी.
18.10.26 कुरुक्षेत्र, हरियाणा चंडीगरढ़ 95 कि.मी.
19.10.26 वाघा बॉर्डर, अमृतसर, पंजाब अमृतसर 35 कि.मी.
20.10.26 रघुनाथ मंदिर, जम्मू जम्मू 8 कि.मी.
23.10.26 केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तराखंड देहरादून 250 कि.मी.

कथा मार्ग मानचित्र और स्व भुगतान आधारित यात्रा सुविधा प्रदाता के संपर्क सूत्र

इस कथा में 2 ज्योतिर्लिंग व 10 अन्य स्थान सम्मिलित हैं।

स्व भुगतान के आधार पर श्रोताओं द्वारा निम्नलिखित ट्रैवेल एजेंटों से सीधे संपर्क किया जा सकता है

हरिद्वार / देहरादून / ऋषिकेश
कोणार्क ट्रेवल्स
मोबाइल नं.: 9627055555, 9837838008

वाराणसी
श्री रमेश भाई साहनी
मोबाइल नं.: 9839518977, 7267091895

रामेश्वरम / मदुरै
श्री अरविंद भाई
मोबाइल नं.: 7010299093

इंदौर
श्री हरीश भाई
मोबाइल नं.: 9826027246

स्व भुगतान के आधार पर ट्रेन या फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए के लिए निम्नलिखित ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं: -

ब्लू चिप सर्विस, उदयपुर
मोबाइल नं.: 9414290020, 9829042241

स्व भुगतान के आधार पर इस कथा के लिए पूर्ण पैकेज यात्रा सेवा बुक करने के लिए यात्रा सेवा प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं:-

गरुड़ टूर एंड ट्रैवल, राजकोट
सुश्री गौरी मकवाना
मोबाइल नं.:7818064688, ई-मेल: travel.with.garudatravels@gmail.com

स्व भुगतान के आधार पर हेलिकॉप्टर यात्रा सेवा बुक करने के लिए इन सेवा प्रदाता से संपर्क कर सकते हैं:-

एआईंएम इंफ्रा बिल्ड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
मोबाइल नं.:9817479928

नोट: हेलीकॉप्टर और चार्टर सेवाएँ यात्री अपने स्वयं के जोखिम और जिम्मेदारी पर बुक करें।

प्रभु प्रसाद

सभी श्रोताओं के लिए सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है । सभी से निवेदन है कि भोजन प्रसाद अवश्य ग्रहण करें ।

जलवायु

मौसम विभाग के पूर्वानुमानुसार कथा के अंतर्गत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। श्रोताओं से अनुरोध है कि वे अपना स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त साधन जैसे ऊनी कपड़े, जैकेट, कंबल, शॉल आदि तथा अपनी नियमित दवाएं अपने साथ रखें।

कथा की विस्तृत जानकारी

भारत स्वस्तिक यात्रा रामकथा में सम्मिलित होने के लिए दो विकल्प हैं:-

श्रोता स्वयं की सुविधाओं से यात्रा करना चाहते हैं और सभी व्यवस्थाएं स्वयं करना चाहते हैं।

श्रोता "स्व भुगतान" के आधार पर आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं:-

“परम अव्यवस्था का नाम ही परमात्मा है।”

कृपया ध्यान दें कि यह कथा चुनौतीपूर्ण और दुर्गम होने के कारण इस कथा में उपलब्ध सुविधाएं सामान्य कथाओं की तुलना में बुनियादी और सीमित होंगी।

इस कथा में केवल उन्हीं लोगों को भाग लेने की सलाह दी जाती है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, जिन्हें लंबी यात्राओं का अनुभव है, और जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सहज और सकारात्मक बने रह सकते हैं।

इस विकल्प को चुनने वाले श्रोताओं के लिए "स्व-भुगतान आधार" (अपने खर्च पर) पर एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा केवल उन लोगों के लिए है जो इस विशेष ट्रेन से "सभी गंतव्यों" पर अपने खर्च पर कथा में शामिल होना चाहते हैं। बुकिंग कन्फर्म करने का पूर्ण अधिकार आयोजक के पास सुरक्षित है। नियम और शर्तें लागू।

  • बुकिंग आईडी धारक पुष्टि करता है कि उसने इस यात्रा संबंधित सारे नियमों और शर्तों को पढ़ एवम समझ लिया है, और स्वेच्छा से सभी जोखिमों को स्वीकार किया है।
  • एक कन्फर्म टिकट केवल एक व्यक्ति के प्रवेश के लिए ही मान्य है, और अप्रतिदेय, अहस्तांतरणीय व गैर प्रतिदेय है।
  • ट्रेन के समय का सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि किसी यात्री की ट्रेन छूट जाती है, तो उसे अगले गंतव्य तक पहुँचने के लिए अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
  • कृपया ध्यान दें कि ट्रेन में केवल प्राथमिक उपचार (First Aid) की ही व्यवस्था है। ट्रेन से यात्रा करने वाले सभी उपस्थितजनों से अनुरोध है कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थिति से बचा जा सके, क्योंकि मार्ग में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत सीमित हो सकती है।
  • बुजुर्ग श्रोताओ से निवेदन है कि वे चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब और आस्था सैटेलाइट चैनल पर लाइव देखकर कथा का आनंद लें।
  • रेलवे ट्रैक पर चलना पूर्णतः वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को तत्काल प्रभाव से ट्रेन से उतार दिया जाएगा और उन्हें पुनः ट्रेन में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस ट्रेन का पूरा विवरण इस प्रकार है:-

  1. यात्रा के दिनों में, ट्रेन प्रातः 3:00 बजे से 7:00 बजे के मध्य संबंधित गंतव्य स्टेशनों पर पहुँचेगी।
  2. यह ट्रेन 10.10.2026 को शाम 09:00 बजे कन्याकुमारी से प्रस्थान करेगी और यह कथा यात्रा 23.10.2026 को केदारनाथ में कथा के साथ पूर्ण होगी। यद्यपि ट्रेन का आखिरी पड़ाव दिल्ली होगा। ट्रेन ऋषिकेश से 24.10.2026 को शाम 07:00 बजे रवाना होगी और 25.10.2026 को ऋषिकेश-हरिद्वार-रुड़की-मुजहफ़रनगर-मेरठ-गाज़ियाबाद होते हुए सुबह 04:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  3. भारत स्वास्तिक यात्रा रामकथा भाग-1 के लिए रेल यात्रा का शुल्क (5 वर्ष से अधिक आयु के प्रति व्यक्ति) इस प्रकार होगा:-
    • वातानुकूलित प्रथम श्रेणी - ₹ 1,75,000 प्रति व्यक्ति
    • वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी - ₹ 1,25,000 प्रति व्यक्ति
    • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी - ₹ 85,000 प्रति व्यक्ति
    • (नोट- आयु की गणना दिनांक 10.10.2026 के अनुसार मानी जाएगी)।

    • इस राशि में निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं:-
    • भारत गौरव विशेष ट्रेन द्वारा यात्रा, जिसमें यात्रियों की बुकिंग के आधार पर वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, या तृतीय श्रेणी में रेल यात्रा।
    • रात्रि विश्राम: वातानुकूलित होटल में एक कमरे में दो यात्री के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    • नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा: यह सुविधा वातानुकूलित होटल में एक कमरे में दो यात्री के आधार पर केवल 2 से 3 घंटे के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। (नोट: सुदूर क्षेत्रों में जहाँ होटलों की उपलब्धता सीमित है, वहाँ 3 से 4 यात्रियों को एक कमरा साझा करना पड़ सकता है)।
    • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन में शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा।
    • गंतव्यों पर स्थानीय स्थानान्तरण सुविधा, रात्रि विश्राम अथवा नहाने और तैयार होने के लिए रेलवे स्टेशन से होटल, कथा पंडाल, भोजन तथा स्थानीय दर्शन के बाद वापस रेलवे स्टेशन ले जाने हेतु वातानुकूलित बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
    • यात्रियों के लिए यात्रा बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • यद्यपि यात्रियों के सामान के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, परंतु हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया कोई भी कीमती सामान या आभूषण न लाएँ। कृपया अपने साथ कम से कम नकद (कैश) रखें और जहाँ तक संभव हो डिजिटल भुगतान (पेमेंट) का ही उपयोग करें। यदि आप कोई कीमती सामान साथ लाते हैं, तो कृपया ध्यान रखें कि उसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी। किसी भी प्रकार की हानि अथवा चोरी होने पर आयोजक/प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होंगे।
    • सभी लागू “कर”।
    • इस मूल्य में निम्नलिखित सेवाएं शामिल नहीं हैं:-
    • सोनप्रयाग से केदारनाथ और केदारनाथ से सोनप्रयाग तक की यात्रा इस पैकेज में शामिल नहीं है। यदि यात्री यह यात्रा करना चाहें तो यात्रा के इस हिस्से की यात्रा की पूरी ज़िम्मेदारी स्वयं यात्रियों की ही होगी। इस यात्रा की व्यवस्था यात्रियों को स्वयं ही करनी होगी और इसका खर्च यात्रा पैकेज के आतिरिक्त उन्हें स्वयं उठाना होगा।
    • यात्री अपनी पसंद के अनुसार पालकी, टट्टू (पोनी), पैदल या हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का विकल्प चुन सकते हैं। चुने गए विकल्प का पूरा खर्च यात्रियों को स्वयं उठाना होगा तथा भुगतान सीधा परिवहन सेवा प्रदाताओं को करना होगा। किसी भी स्थिति में यह यात्रा ट्रेन पैकेज में शामिल नहीं है।
    • स्मारक प्रवेश शुल्क।
    • नौका विहार, खेल आदि।
    • भोजन पूर्व निर्धारित है एवम मेन्यू का विकल्प उपलब्ध नहीं है ।
    • प्रत्येक रूम सर्विस का शुल्क यात्रियों द्वारा सीधा सेवा प्रदाताओं को देय होगा।
    • पर्यटन स्थलों का भ्रमण, प्रवेश और स्थानीय गाइड आदि का शुल्क।
    • चालकों, वेटरों, गाइडों, प्रतिनिधियों आदि को सभी प्रकार का इनाम या उपहार।
    • किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत खर्च, जैसे कि लॉन्ड्री (कपड़े धोने) का खर्च, तथा आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले नियमित मेनू के अतिरिक्त लिया गया कोई भी भोजन एवं पेय पदार्थ।
    • वो सभी जो ऊपर दिए गए समावेश में शामिल नहीं है।
    • कोई भी श्रोता यदि अलग वाहन, अलग कमरे या किसी भी प्रकार की विशेष व्यवस्था चाहता है, तो यह व्यवस्था उसे स्वयं के स्तर पर करनी होगी जिसका शुल्क उन्हें स्वयं ही वहन करना होगा।
    • इस ट्रेन की अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:-
    • प्रत्येक यात्री कोच में निहत्थे सुरक्षा गार्ड।
    • लिनन का प्रावधान।
    • कोच की सफाई और सैनिटाइजेशन।
  4. इस विशेष ट्रेन द्वारा यात्रा हेतु हमारी वेबसाइट https://ramkatharegistration.in/ पर आपकी विस्तृत व पूर्ण जानकारी पंजीकृत करें। पंजीकरण होना यात्रा की गारंटी नहीं देता है।
  5. यदि इस यात्रा हेतु आपका चयन होता है तो संतकृपा सनातन संस्थान ट्रस्ट के सत्यापित मोबाइल तथा ई-मेल से आपको बैंक विवरण तथा एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। इस बैंक खाते में यात्रा की राशि जमा करने के पश्चात भुगतान विवरण दिए गए लिंक के माध्यम से हमें प्रेषित करें।
    • व्हाट्सएप: +15553022236
    • ईमेल: ramkathareg@gmail.com
    कृपया आधिकारिक पुष्टि प्राप्त होने तक कोई भुगतान न करें। घोटालों से सावधान रहें और किसी अन्य नंबर या ईमेल पते से आए संदेशों का जवाब न दें।
  6. आप द्वारा यात्रा की राशि जमा कराते समय बैंक के रिमार्क में संतकृपा सनातन संस्थान द्वारा प्रदत पंजीकरण नंबर अवश्य लिखें, इसके अभाव में टिकट की पुष्टि नहीं होगी।
  7. संतकृपा सनातन संस्थान द्वारा भेजे गए बैंक खाते में 100% अग्रिम राशि जमा होने के बाद ही ट्रेन टिकट तथा यात्रा की पुष्टि की जाएगी।
  8. जिन श्रोताओं का चयन नहीं हुआ है उनसे निवेदन है कि वो आयोजकों को बार बार फोन ना करें एवम चित्रकूटधाम तलगाजरडा यूट्यूब और आस्था सैटेलाइट चैनल पर लाइव देखकर कथा श्रवण करने की कृपा करें।
  9. जिन श्रोताओं का चयन नहीं हुआ है उनसे निवेदन है कि वो किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आवे और किसी के द्वारा भी यात्रा मे शामिल करवा दिए जाने के झुठे आश्वासन दिये जाने पर कहीं भी कोई भी राशि जमा न करवायें।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • हम किसी भी प्रकार की टूर एवं ट्रैवल्स एजेंसी या टूर पैकेज संचालक का कार्य नहीं करते हैं। इस यात्रा में ट्रेन व्यवस्था केवल श्रद्धालुओं और यात्रियों के निवेदन एवं सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। यह व्यवस्था केवल इसी उद्देश्य से की गई है कि सभी यात्री सरलता और सुरक्षा के साथ कथा श्रवण कर सकें क्योंकि लंबी दूरी की सड़क मार्ग यात्रा कष्टदायक और जोखिम भरी हो सकती है।
  • यह यात्रा पूर्णतया: गैर-व्यावसायिक है, इस यात्रा व्यवस्था का उद्देश्य लाभ (मुनाफा) कमाना नहीं है। यह व्यवस्था पूर्णतः सेवा और सहयोग भाव से किया गया प्रयास है।
  • अपेक्षाएं एवं उत्तरदायित्व:यात्रियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस व्यवस्था को किसी व्यावसायिक (कमर्शियल) या विलासितापूर्ण (लग्जरी) सेवा के रूप में न देखें। यद्यपि आपकी यात्रा को सुखद बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, परंतु यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी अप्रत्याशित असुविधा के लिए आयोजक उत्तरदायी नहीं होंगे।
  • यह टिकट पूरी तरह से अहस्तांतरणीय है। यदि कोई यात्री अपने नाम पर जारी किए गए टिकट पर किसी अन्य व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति देता है या अपनी सीट/बर्थ किसी और को हस्तांतरित करता है, तो वह टिकट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त, रेलवे के नियमों के अनुसार इस कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। सुरक्षा व्यवस्था एवं यात्रा नियमों के पालन की दृष्टि से ऐसा करना पूर्णतः अनुचित व गैर-कानूनी है। कृपया ऐसा कदापि न करें।
  • प्रत्येक स्थान पर अपनी यात्रा के दौरान आपको अपना पूरा सामान ट्रेन में रखना होगा । केवल छोटे शोल्डर बैग ले जाएं जिसमें आपके दैनिक उपयोग का अत्यंत आवश्यक सामान जैसे जरूरी कपडे, चार्जर, पैसे, पर्स तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान ही शामिल हों।
  • यात्रा के दौरान ट्रेन मे कपड़े धोने की सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण हमारा सुझाव है कि आप अपने साथ आवश्यकता अनुसार सूटकेस या ट्रैवल बैग लाएं, जिनमें पूरी यात्रा के लिए पर्याप्त कपड़े आ सकें और जिन्हें ट्रेन में ही रखा जा सके।
  • किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हानि के लिए आयोजक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी या जवाबदेह नहीं होंगे। सभी यात्री पूर्णतः अपने स्वयं के जोखिम पर इस यात्रा में भाग ले रहे हैं।
  • पैकेज में शामिल सुविधाएं और नियामक शर्तें बिना किसी पूर्व सूचना के परिवर्तन के अधीन हैं।

दिनवार-सूची

  • सभी चयनित श्रोताओं को अपनी व्यवस्था से कन्याकुमारी पहुँचना है।
  • अपना आईडी कार्ड विवेकानंद केंद्र परिसर, कन्याकुमारी, तमिलनाडु 629702 https://maps.app.goo.gl/mPgJjZDEAFPVHkGd6 पंडाल में स्थित रामकथा पंजीकरण काउंटर से प्राप्त करें।
  • होटल में चेक इन करें।
  • रात्री भोजन: कथा पंडाल (विवेकानंद केंद्र परिसर, कन्याकुमारी)।
  • रात्री विश्राम: कन्याकुमारी स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
  • नाश्ता: होटल में (सुबह 06:00 बजे से 08:00 बजे तक)।
  • होटल से चेक आउट करें एवं बस द्वारा कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पहुँच कर अपना सामान ट्रेन में पहुँचाएं।
  • सुबह 11:00 बजे कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हों।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल पर (दोपहर 12:00 बजे से)।
  • भोजन के पश्चात कन्याकुमारी भ्रमण करें।
  • कथा का स्थान व समय: कन्याकुमारी (शाम 04:00 बजे से 7:30 बजे तक)।
  • रात का भोजन: कथा पंडाल।
  • कथा एवं भोजन के बाद सभी बस द्वारा कन्याकुमारी (सीएपीई) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान करें, एवं अपनी बुकिंग के अनुसार विशेष ट्रेन में अपना स्थान ग्रहण करें।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: कन्याकुमारी (सीएपीई) रेल्वे स्टेशन रात 08:00 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 09:00 बजे।
  • रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • अर्णाकुलम (ईआरएस) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: अर्णाकुलम (ईआरएस) रेल्वे स्टेशन सुबह 5:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 08:00 बजे कालड़ी के लिए प्रस्थान (दूरी 40 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: कालड़ी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा शाम 7:00 बजे अर्णाकुलम (ईआरएस) रेल्वे स्टेशन लिए प्रस्थान (दूरी 40 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: अर्णाकुलम (ईआरएस) रेल्वे स्टेशन रात 08:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 09:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • उडुपी (यूडी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: उडुपी (यूडी) रेल्वे स्टेशन सुबह 5:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 07:30 बजे शृंगेरी के लिए प्रस्थान (दूरी 80 किमी 2 घंटे की यात्रा।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: शृंगेरी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा शृंगेरी से उडुपी (यूडी) रेल्वे स्टेशन लिए प्रस्थान शाम 5 बजे (दूरी 80 किमी 2 घंटे की यात्रा)।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: उडुपी (यूडी) रेल्वे स्टेशन रात 07:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 08:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • होसपेटे (एचपीटी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: होसपेटे (एचपीटी) रेल्वे स्टेशन सुबह 6:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे हम्पी के लिए प्रस्थान (दूरी 10 किमी 20 मिनट की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: हम्पी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा हम्पी से होसपेटे (एचपीटी) रेल्वे स्टेशन लिए प्रस्थान शाम 6:00 बजे (10 किमी 20 मिनट की यात्रा)।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: होसपेटे (एचपीटी) रेल्वे स्टेशन रात 08:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 09:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • सोलापूर (एसयूआर) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: सोलापूर (एसयूआर) रेल्वे स्टेशन सुबह 6:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 08:00 बजे तुलजापुर के लिए प्रस्थान (दूरी 56 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: तुलजापुर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा तुलजापुर से दोपहर 02:00 बजे सोलापूर के लिए प्रस्थान (दूरी 56 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: सोलापूर (एसयूआर) रेल्वे स्टेशन रात 03:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: सायं 04:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • खंडवा (केएनडब्ल्यू) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: खंडवा (केएनडब्ल्यू) रेल्वे स्टेशन सुबह 5:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 07:30 बजे ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान (दूरी 70 किमी 2 घंटे की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा ओंकारेश्वर से सायं 05:00 बजे खंडवा के लिए प्रस्थान (दूरी 70 किमी 2 घंटे की यात्रा)।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: खंडवा (केएनडब्ल्यू) रेल्वे स्टेशन शाम 07:00 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 07:30 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी (वीजीएलजे) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी (वीजीएलजे) रेल्वे स्टेशन सुबह 6:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे कथा पंडाल के लिए प्रस्थान (दूरी 4 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: झांसी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा कथा पंडाल से दोपहर 02:00 बजे ओरछा रामराजा मंदिर दर्शन के लिए प्रस्थान (दूरी 18 किमी 40 मिनट की यात्रा) मंदिर दर्शन के बाद झांसी रेल्वे स्टेशन पर रात 08:00 बजे तक आगमन।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी (वीजीएलजे) रेल्वे स्टेशन शाम 08:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 10:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • मथुरा जंक्शन (एमटीजे) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: मथुरा जंक्शन (एमटीजे) रेल्वे स्टेशन सुबह 4:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे कथा पंडाल के लिए प्रस्थान (दूरी 4 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: मथुरा (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • कृष्ण जन्म भूमि दर्शन के बाद बस द्वारा शाम 8:00 बजे मथुरा जंक्शन के लिए प्रस्थान।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: मथुरा जंक्शन (एमटीजे) रेल्वे स्टेशन शाम 8:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 10:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • कुरुक्षेत्र जंक्शन (केकेडीई) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: कुरुक्षेत्र जंक्शन (केकेडीई) रेल्वे स्टेशन सुबह 4:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे कथा पंडाल के लिए प्रस्थान (दूरी 4 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: कुरुक्षेत्र (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • कुरुक्षेत्र भ्रमण के पश्चात बस द्वारा दोपहर 3:00 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन (केकेडीई) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: कुरुक्षेत्र जंक्शन (केकेडीई) रेल्वे स्टेशन दोपहर 03:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 4:00 बजे।
  • रात्री भोजन ट्रेन में।
  • अमृतसर जंक्शन (एएसआर) रेल्वे स्टेशन के लिए 5 घंटे की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: अमृतसर जंक्शन (एएसआर) रेल्वे स्टेशन रात 9:00 बजे।
  • बस द्वारा अमृतसर जंक्शन से होटल के लिए प्रस्थान।
  • रात्री विश्राम: अमृतसर स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
  • सुबह (6:00 बजे से 8:00 बजे तक) नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 08:30 बजे अटारी वाघा बॉर्डर के लिए प्रस्थान (दूरी 30 किमी 1 घंटे की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: अटारी वाघा बॉर्डर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा स्वर्ण मंदिर दर्शन के बाद अटारी वाघा बॉर्डर भ्रमण एवं अमृतसर जंक्शन (एएसआर) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान शाम 7:30 बजे।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: अमृतसर जंक्शन (एएसआर) रेल्वे स्टेशन रात 08:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: रात 10:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन।
  • जम्मू तवी (जेएटी) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: जम्मू तवी (जेएटी) रेल्वे स्टेशन सुबह 4:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा होटल से सुबह 09:00 बजे रघुनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान (दूरी 3 किमी 15 मिनट की यात्रा)।
  • नाश्ता: कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: रघुनाथ मंदिर, जम्मू (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन: कथा पंडाल।
  • बस द्वारा रघुनाथ मंदिर दर्शन के बाद जम्मू तवी (जेएटी) रेल्वे स्टेशन के लिए प्रस्थान शाम 06:00 बजे।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: जम्मू तवी (जेएटी) रेल्वे स्टेशन शाम 06:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 07:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • योग नगरी ऋषिकेश (वायएनआरके) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: योग नगरी ऋषिकेश (वायएनआरके) रेल्वे स्टेशन सुबह 6:00 बजे।
  • नहाने व तैयार होने के लिए होटल में चेक इन (सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक) व नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • बस द्वारा सुबह 08:00 बजे सोन प्रयाग के लिए प्रस्थान (दूरी 207 किमी 7 घंटे की यात्रा)।
  • दोपहर का भोजन रास्ते में।
  • सोन प्रयाग स्थित होटल में चेक इन करें।
  • रात का भोजन सोन प्रयाग स्थित होटल में।
  • रात्री विश्राम: सोन प्रयाग स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
  • सुबह (6:00 बजे से 8:00 बजे तक) नाश्ते के बाद होटल से चेक आउट।
  • नाश्ते के समय ही दोपहर के भोजन के लिए पैकेट प्राप्त करें।
  • श्रोता सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा के माध्यम का चयन स्वेच्छा अनुसार कर सकते हैं—वे पालकी, टट्टू, पैदल या हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का विकल्प चुन सकते हैं, और इसका पूरा खर्च उन्हें स्वयं वहन करना होगा।
  • केदारनाथ धाम आगमन।
  • दोपहर का भोजन केदारनाथ कथा पंडाल में करें।
  • केदारनाथ धाम स्थित होटल में चेक इन करें।
  • रात का भोजन कथा पंडाल।
  • रात्री विश्राम: केदारनाथ धाम स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
  • सुबह 8:00 बजे तक होटल से चेक आउट।
  • नाश्ता कथा पंडाल।
  • कथा का स्थान व समय: केदारनाथ धाम (सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक)।
  • दोपहर का भोजन कथा पंडाल।
  • श्रोता केदारनाथ से सोनप्रयाग तक की यात्रा के माध्यम का चयन स्वेच्छा अनुसार कर सकते हैं—वे पालकी, टट्टू, पैदल या हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का विकल्प चुन सकते हैं, और इसका पूरा खर्च उन्हें स्वयं वहन करना होगा।
  • रात का भोजन रास्ते में किसी उपयुक्त स्थान पर।
  • सोन प्रयाग में आगमन।
  • सोन प्रयाग स्थित होटल में चेक इन करें।
  • रात्री विश्राम: सोन प्रयाग स्थित होटल में (1 रात के लिए)।
  • सोन प्रयाग स्थित होटल से (सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक) नाश्ते के बाद चेक आउट।
  • बस द्वारा सुबह 08:00 बजे सोन प्रयाग से ऋषिकेश के लिए प्रस्थान (दूरी 204 किमी 7 घंटे का रास्ता)।
  • दोपहर का भोजन: रास्ते में किसी उपयुक्त स्थान पर।
  • ऋषिकेश आगमन।
  • ट्रेन बोर्डिंग का स्टेशन व समय: योग नगरी ऋषिकेश (वायएनआरके) रेल्वे स्टेशन शाम 06:30 बजे।
  • ट्रेन प्रस्थान का समय: शाम 07:00 बजे।
  • रात्री भोजन व रात्री विश्राम ट्रेन में।
  • दिल्ली सफ़दर जंग (डीएसजे) रेल्वे स्टेशन के लिए रात भर की यात्रा ट्रेन में।
  • ट्रेन आगमन स्टेशन व समय: दिल्ली सफ़दर जंग (डीएसजे) रेल्वे स्टेशन सुबह 4:00 बजे।
  • नाश्ता ट्रेन में।
  • यात्रा विराम।